सीवान, मई 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इसबार मई व जून का खाद्यान्न एक साथ वितरण किया जा रहा है। इसमें लाभुकों विशेष सतर्कता बरतनी होगी। अन्यथा एक साथ दोनों महीने के खाद्यान्न जारी होने से डीलर अगर दो बार राशन लेने के लिए लाभुक से पॉश मशीन में अंगुठा ले लिया तो गड़बड़ी हो सकती है। अगर लाभुक को पता नहीं चले तो उनको चूना लग सकता है। इसलिए एक बार का राशन मिल रहा है, तो एक ही बार पॉश मशीन में अंगुठा लगाना होगा। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने आगामी मानसून को देखते हुए और बाढ़ की स्थिति का अनुमान लगाते हुए लोगों को दो महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। ताकि गर्मी और वर्षा के मौसम में राशन लेने के लिए बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए मई और जून में लोगों को दो महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। इसको लेकर बिहार राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.