सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढ़ी। जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पछुआ सर्द हवाओं की रफ्तार ने तापमान को लगातार गिराया है, जिससे लोग घरों में दुबके हुए हैं। सोमवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सकी। घने बादलों की चादर ने आसमान को ढक रखा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जो सामान्य से कई डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान ने लोगों को कंपकंपी से परेशान कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। कोहरे से सड़कों पर थमी गाड़ियों की रफ्तार : घने कोहरे की वजह से जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.