चंदौली, अगस्त 1 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गंगा उफान पर है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से गंगा का बढ़ाव तेज हो गया और पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंच गया। इससे जिले में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिले में गंगा के बाढ़ से चार ब्लाकों के करीब 50 गांव प्रभावित होते हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को इलाके में भ्रमण करने और नजर रखने के निर्देश दिए हैं। शु्क्रवार की सुबह आठ बजे तक गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से 34 सेमी नीचे बह रहा था लेकिन दस बजे तक प्रति घंटे पांच सेमी की रफ्तार से पानी बढ़ने के कारण चेतावनी बिंदु चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से सिर्फ 06 सेमी नीचे गंगा का पानी बह रहा था। सुबह 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 70.20 मीटर मीटर तक रिकार्ड किया गया। अनुमान है कि पानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.