खगडि़या, अक्टूबर 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में उद्योग-धंधे लगेंगे तो लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिससे प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी। खगड़िया मक्का, केला व दूध उत्पादन से लेकर मत्स पालन के लिए जाना जाता है। पर, इससे संबंधित उद्योग व धंधे नहीं लगें हैं। शुक्रवार को शहर के राजेन्द्र चौक से सटे पूरब स्थित हिदुस्तान संवाद में व्यवसाईयों, मजदूरों, युवा व छात्रों ने जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने से ही लोगों की आय में वृद्धि होने की बात रखी। लोगों का कहना था कि खगड़िया कृषि प्रधान जिला है। अधिकांश लोग कृषि व पशुपालन पर आश्रृत हैं। इससे संबंधित उद्योग स्थापित होने से किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ेगी। आय बढ़ेगी तो वे आर्थिक रूप से संबल होंगे और प्रति व्यक्ति आय में खगड़िया का स्थान 26वां है। इधर जानकारों की मानें तो 2024-25 की आर्थिक सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.