नवादा, मई 27 -- नवादा, अरविन्द कुमार रवि। वन विभाग इस वर्ष जिले में सात लाख पौधे लगायेगा। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिले में 2025-26 के लिए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वर्षा शुरू होने पर जुलाई से जिले की वन भूमि समेत अन्य जगहों पर पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे अधिक 03 लाख 30 हजार पौधे वन भूमि एवं पथ तट तथा नहर तट पर लगाये जाएंगे। ये पौधे रजौली, सिरदला, कौआकोल एवं गोविन्दपुर की वन भूमि में लगाये जाएंगे। इसके अलावा रजौली में सड़कों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर नहरों व सिंचाई श्रोतों के किनारे पर भी पौधे लगाये जाएंगे। पौधरोपण का उद्देश्य जिले में पर्यावरण को संरक्षित करना व हरित आवरण का दायरा बढ़ाकर वर्षा का अनुपात बढ़ाना है। संस्थाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.