बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो रही है। इसे लेकर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इंटर परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। इंटर की परीक्षा जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 16 हजार 480 लड़के व 21 हजार 455 छात्राएं यानि कुल 37935 परीक्षार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। केंद्रों पर वीक्षकों की ओर से प्रतिनियुक्त शिक्षकों की ओर से योगदान की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान केंद्राधीक्षकों द्वारा शिक्षकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से आधा घंटा पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा। पहली पाली की परीक्षा दिन के 9.30 बजे से शुरू होगी। इस प्रकार परीक्षार्थियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.