प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाओं को हर संभव स्तर पर कम करने के उद्देश्य को लेकर प्रयागराज में दो नए अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे। शासन स्तर से आवासीय परिसर की सुविधा से युक्त केंद्र के निर्माण के लिए पहल की गई है। इसके लिए पिछले दस दिनों से पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक की ओर से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। नया अग्निशमन केंद्र बनाए जाने की योजना एक वर्ष से प्रस्तावित थी, जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। दोनों केंद्र किन ग्रामीण क्षेत्रों में बनाया जाए, उसके जरिए जल्द से जल्द किन-किन क्षेत्रों में आसानी से पहुंचकर सहायता प्रदान की जा सकती है। इन अहम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण खंड के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। दो में से एक स्थल चिह्नित कर लिया गया है जबकि द...