हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। जिलेभर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। राजनभ्तिक दलों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर तिरंगा फहराया। देश के वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया। उन्होंने संविधान की रक्षा की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी ने अतरपुरा चौपला स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी देश की उन्नति उसका मजबूत लोकतंत्र होता है, भारत का लोकतंत्र बहुत ही प्रभावशाली है। जिन महान लोगों का इसको बनाने में योगदान है उनकी विश्व स्तर पर अमिट छाप है। वहीं प्रीत विहार स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवा...