एटा, मई 9 -- एटा-कासगंज रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण का शुक्रवार को फीता काटकर विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी ने लोकार्पण किया। विधायक मारहरा के प्रस्ताव पर विनियमित क्षेत्र निधि से डीएम प्रेम रंजन सिंह ने शहीद स्मारक स्थल के वृहद सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृत धनराशि से शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण का स्वरूप तय किया। इसमें चार स्तंभ जिन पर सिंहलाट एवं मध्य में जनपद के वीर शहीदों के नामों को उल्लेखित कराते हुए मुख्य स्तंभ का निर्माण कार्य कराया गया। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि हमारे जिले के उन वीर सपूतों की अमर गाथा को संजोएगा। यह स्मारक केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं। बल्कि हमारी भावनाओं, कृतज्ञता और देशभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.