भदोही, फरवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शुगर और ब्लड प्रेशर से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इसके चलते दिल की बीमारी और स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। शुगर और बीपी होने पर डाक्टर से सलाह लेकर आपको दवाएं जरूर शुरू करनी चाहिए। जिले में स्वास्थ विभाग द्वारा तीस वर्ष से ऊपर कुल आठ लाख महिला-पुरुषों का परीक्षण कर बीपी-शुगर की जांच होगी। जांच में दोनों बीमारी का लक्षण मिलता है तो सरकारी अस्पतालों से पर्याप्त मात्रा में दवाइंया देते हुए उचित इलाज कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर जांच प्रक्रिया चल रही है। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा जांच प्रगति रिपोर्ट प्रषित की जा रही है। जिले में तीस वर्ष से ऊपर वाले करीब आठ लाख महिला-पुरुषों का स्वास्थ परीक्षण होगा। जो लोग बीपी-शुगर रोग से ग्रसित मिल रहे हैं उनकी ...