मोतिहारी, अगस्त 7 -- मोतिहारी । जिले में कृषि विभाग ने न्यूट्री मिलेट्स की खेती की तैयारी कर ली है। आठ प्रकार के मोटे अनाज की खेती की जाएगी। इसमें ज्वार, मड़ुआ बाजरा, कोदो, सामा, चीना,कंगनी व कुटकी की खेती शामिल है। इसके लिए विभाग ने खेती व बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीज आपूर्ति होने के साथ किसानों के बीच वितरण शुरू कर दिया गया है। छह प्रखंडों में मोटे अनाज के प्रत्यक्षण का लक्ष्य : जिले के छह ब्लॉक में मोटे अनाज का प्रत्यक्षण व बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोतिहारी, बंजरिया, रामगढ़वा, रक्सौल, पहाड़पुर व आदापुर ब्लॉक में 15-15 एकड़ में बाजरा का प्रत्यक्षण होगा। इसके लिए 3.72 क्विंटल बाजरा बीज का वितरण होगा। इसके अलावा मोतिहारी प्रखंड में 15 एकड़ में मड़ुआ,19 एकड़ में चीना व 16 एकड़ में कुटकी का प्रत्यक्षण होगा। बंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.