मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले दस दिनों से जिले में ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन की रफ्तार थम गयी है। भीषण ठंड व शीतलहर चपेट में आने के कारण बाजार का आर्थिक कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गयी है। दुकानों में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को 12 बजे दिन के बाद अचानक सर्द हवा चलने से वातावरण में कनकनी बढ़ गयी। दोपहर बाद तापमान में आयी गिराववट के कारण देर शाम तक लोग ठिठुरन के कारण मुश्किल में रहे। अहले सुबह छह बजे से 11 बजे तक आसमान से बारिश की बूंदे भी वातावरण में बढ़ी ठंड का लोगों को एहसास कराया। 12 बजे के बाद अचानक वातावरण में अंधेरा छाने लगा और सर्द हवा का प्रकोप शुरू हो गया। ठंड का कहर नए साल के जश्न पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। नववर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.