अमरोहा, दिसम्बर 12 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए शनिवार को आठ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 3326 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मंडी धनौरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंडी धनौरा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...