सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। जिले में पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के उद्देश्य से आज 16 से 20 दिसंबर तक विशेष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) के तहत पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने जिलेवासियों, अभिभावकों और स्वास्थ्यकर्मियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। डीएम ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना अनिवार्य है। सीमावर्ती जिला होने के कारण सीतामढ़ी में यह अभियान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा-इस संदेश को ध्यान में रखते हुए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में अनुमानित 5 लाख 90 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स...