आजमगढ़, दिसम्बर 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में भूमि का नया सर्किल रेट शुक्रवार से लागू होगा। इस बार 10 से 15 प्रतिशत तक रेट में वृद्धि हो सकती है। जमीनों के गाटा सर्वे के साथ ही बाजारी मूल्य के निर्धारण के लिए आईं आपत्तियां दूर करने के बाद जिलाधिकारी ने गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी। जिले में शहरी क्षेत्र के साथ ही सभी आठ तहसीलों में राजस्व विभाग के साथ ही सब रजिस्टार की ओर से सर्वे किया गया है। जिसमें सामान्य कृषि, आवासीय, सड़क के किनारे की जमीन समेत कई अलग कैटगिरी की भूमि को संबंधित गाटा में दर्ज किया गया। अक्सर बैनामे के दौरान यह समस्या आती है कि सरकारी लिस्ट के गाटा और मौके की स्थिति में भिन्नता रहती है। इस समस्या को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक गाटा का सर्वे करवाया गया है। गाटा सर्वे के कार्य की जिम्मेदारी राजस्व वि...