चंदौली, मार्च 18 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। धान खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 77 क्रय केंद्र सभी ब्लाकों में खोले गए हैं। विभाग का दावा है कि सभी जगहों पर खरीद के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। लेकिन कई केंद्रों पर गेहूं लेकर जाने वाले किसानों के लिए बैठने से लेकर पेयजल का मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पाया है। हालांकि पहले दिन किसी केंद्र पर खरीद की बोहनी नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि खरीद के लिए तैयारी पूरी है लेकिन अभी फसल को तैयार होने में कम से कम दस दिन का समय लगेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह से खरीद होने की उम्मीद है। इस बार जिला प्रशासन के अनुमोदन पर विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस और भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.