संतकबीरनगर, मार्च 17 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा 17 मार्च को संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के सिकरीगंज, लोहरैया, हैंसर, धनघटा, बंडा बाजार, नाथनगर, तामेश्वरनाथ, खलीलाबाद बाईपास, बघौली, बखिरा होते हुए तुलसीपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद शिरकत करेंगे। इसके अलावा जनसभा को भी संबोधित कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.