गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर ) में मंगलवार को अनंतिम मतदामा सूची प्रकाशित की गई। आलेख्य प्रकाशन के अनुसार के अनुसार जिले में 30, 20, 908 मतदाता हैं। अब एक माह तक दावे-आपत्तियों का दौर चलेगा। इस दौरान प्राप्त आवेदनों की जांच करके सुधार किए जाएंगे। जिले में 6,45, 425 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जबकि 3,22, 468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई हैं। इन मतदाताओं को नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगे जाएंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में एसआईआर की अगली प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित लोगों को अनंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियों को प्राप...