खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया, नगर संवादाता किसानों की डिजिटल पहचान के लिए सरकार व कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री करायी जा रही है। हालांकि वर्त्तमान में तीसरी बार शिविर लगाया गया है, लेकिन इसके बाद यह पूरी तरह से रफ्तार नहीं पकड़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक 54 हजार 202 भू-स्वामियों ने अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री करायी है। पर, इसमें से किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 32 हजार 324 किसानों ने अपना किसान रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सके। इसके लिए किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक समेत संबंधित विभाग के कर्मचारियों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीएससी क ो भी जिम्मेवारी दी गई है। हालांकि सीएससी को फार्मर र...