सीवान, फरवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में धान खरीद के बाद कस्टम मिल्ड राइस गिराने की प्रक्रिया में पोषणयुक्त चावल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से काफी पीछे जा रहा है। अब तक जिले में मात्र 24 प्रतिशत ही चावल की आपूर्ति हो पाई है। इससे विभाग का जहां सिरदर्द बढ़ते जा रहा है। वहीं समितियों और मिलरों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। राज्य खाद्य निगम जिला प्रबंधक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसा तेजी लाने के लिए मिलवार प्रगति रिपोर्ट जारी की है। बता दें कि बुधवार तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले की 13 प्रमुख चावल मिलों को आवंटित लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 23.03 प्रतिशत ही चावल ही प्राप्त हो सका है, जो लक्ष्य की तुलना में काफी धीमा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले की 13 मिलों को कुल 1203.00 लॉट चावल प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था। ...