हाजीपुर, फरवरी 15 -- हाजीपुर। नि.सं.किसान पंजीकरण अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 2,22,840 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है,जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 103.85 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि वैशाली को राज्य स्तर पर अग्रणी जिलों की श्रेणी में स्थापित करती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 78,407 पीएम किसान लाभार्थियों का सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्रीकरण किया गया है,जो कुल पंजीकरण का 36.54 प्रतिशत है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...