अररिया, फरवरी 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद की रफ्तार धीमी है। जिले में एक नवंबर 2025 से ही सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू है लेकिन अब तक लक्ष्य का 55.5 फीसदी ही धान की खरीद हो पाई है। जिले में शनिवार की शाम समाचार लिखे जाने तक जिले में 57 हजार 831 एमटी धान की खरीद हो पाई थी। हालांकि धान खरीद का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है लेकिन जिस रफ्तार से धान की खरीद हो रही है ऐसे में लक्ष्य प्राप्त करना सहकारिता विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। जिले में 181 पैक्स और आठ व्यापार मंडल के माध्यम से फिलहाल धान की खरीद हो रही है। 10 हजार 255 एमटी धान खरीद कर रानीगंज प्रखंड फिलहाल सबसे आगे है जबकि सिकटी प्रखंड में सबसे कम तीन हजार 26 एमटी धान की खरीद हुई है। वहीं दूसरी तरफ 4983 एमटी धान खरीद केन्द्रों के माध्यम से चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.