मेरठ, जनवरी 9 -- एसआईआर के बाद अब जिले में जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही मास्टर ट्रेनर और अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। फिलहाल शासन की ओर से डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। वहीं, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी को समिति का संयोजक बनाया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देश के तहत जनगणना-2027 में प्रथम चरण अर्थात हाउस लिस्टिंग एवं आवास जनगणना (एचएलओ) का क्षेत्रीय कार्य मई-जून 2026 में कराया जाएगा। मार्च-अप्रैल से ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), नगर आयुक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.