कटिहार, सितम्बर 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट होगी और आसमान में 80 फ़ीसदी तक बादलों का छाया रहेगा। वहीं, देर रात तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पछुआ यानी पश्चिमी दिशा से 7 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। पछुआ हवा की गति में आएगी कमी पछुआ हवा की गति में गिरावट के कारण तापमान में मामूली कमी आएगी और देर रात तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बनी रहेगी। मौसम...