किशनगंज, अक्टूबर 31 -- किशनगंज। आंध्र प्रदेश पर चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से किशनगंज शहर में गुरुवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। मौसम में ठंडापन रहा। मौसम विभाग का अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक वर्षा के आसार बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र तक हवा का दबाव घटता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा बताया गया है कि 31 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने के पूर्वानुमान है। वर्षा यहीं पर नहीं रुकेगी बल्कि पहली नवंबर को जिले में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा तो दूसरे नवंबर को एक दो स्थानों पर वर्षा होगी। इसके बाद 3 नवंबर से लगातार मौसम शुष्क रहेगा और इसके साथ ही ठंड का प्रवेश होना माना जा रहा है। इधर गुरुवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। आद्रता 86 प्रतिशत और शाम के आद्रता 89 प्रतिशत रही जब...