खगडि़या, जनवरी 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी। तेज पछुआ हवा से कोल्ड डे बना रहेगा। सुबह के समय में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार जनवरी तक मौसम की जारी पूर्वानुमान में ठंड का असर बना रहने का अनुमान लगाया है। उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने व लगातार पछुआ हवा चलने से ठंड का प्रभाव खासा रहेगा। इस अवधि में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। सुबह के समय में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान गिरकर 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.