चंदौली, सितम्बर 6 -- चंदौली। जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी यानि बारावफात का पर्व शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर उनकी शान में जगह-जगह जुलूस निकाला गया। मस्जिदों, मदरसों और घरों में सजावट की गई। कुरआन ख्वानी, जश्ने ईद मिलाद आयोजित किया गया। इसमें अकीदतमंदों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हुजूर की आमद मरहबा-सरकार कि आमद मरहबा के नारों की सदाएं गूंजती रही। वहीं लोग अपने घरों के बाहर शरबत, मिठाई एवं फल वितिरत किए। कई जगहों पर जलसे का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक एवं पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। मुख्यालय पर हाफिज आफताब के नेतृत्व मे ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें लोग इस्लामिक झंडे लिए नात पढ़े हुए चल रहे थे। जुलूस मदरसा जामिया फैजाने ताजजूश्शरिया से शुरू होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.