बागपत, जून 22 -- शहरभर में शनिवार को स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हजारों लोगों ने विभिन्न योगासन करके स्वस्थ समाज का संदेश दिया। दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, पांडुशिला मैदान में भारतीय योग संस्थान और जैन मिलन नगर शाखाओं के सौजन्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ नगर पालिका अध्यक्षा बबीता तोमर और अश्वनी तोमर ने किया। शाखा अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने यौगिक निद्रा और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिक्षक राजकुमार रोहिला, शिक्षिका मंजू, वरदान जैन ने यौगिक क्रियाएं कराई। वहीं शहर भर में विभिन्न स्कूल- कॉलेज, संस्थानों व संगठनों ने योग के महत्व को आसनों के माध्यम से समझाया। दिगम्बर जैन कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, ग्रोवेल स्कूल, नगर पालिका के गांधी पार्क, आवास विकास कालोनी के महिला ...