मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मछली तालाब परिसर स्थित बैद्यनाथेश्वर शिवालय में भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रविवार, 15 फरवरी को शाम 5 बजे से भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें शिव-भक्ति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती उपस्थित रहेंगे। वे सर्वप्रथम शिवालय में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे, इसके उपरांत झांकी एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। झांकी में भूत-पिशाच, भगवान शिव-पार्वती सहित अन्य पौराणिक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। शिव और पार्वती के विवाह के पश्चात नृत्य-नाट्य का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 15 फरवरी को ही मनाई जाएगी महाशिवरात्रि: बनारस से आए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.