लातेहार, जनवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खालको ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मोतियाबिंद जांच, आंखों की जांच, टीबी जांच सहित कुल 28 प्रकार की जांच एवं परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. खालको ने मेले की तिथि और स्थान की जानकारी देते हुए बताया कि 6 ...