अमरोहा, जनवरी 13 -- लोहड़ी पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समाज के लोग पर्व पर ढोल की थाप पर जमकर नाचे। समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। लोहडी पर्व को लेकर पंजाबी समाज के लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। दिनभर एक दूसरे को बधाईया दी गई। शाम को समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमे पंजाबी गानों पर लोगों को जमकर नचाया। जिन परिवारों में बेटे की शादी व बेटे का जन्म हुआ उन परिवारों ढोल की थाप पर लोहड़‍ी का जश्न मनाया गया। समूह के साथ लोहड़ी पूजन करने के बाद उसमें तिल, गुड़, रेवडी एवं मूंगफली का भोग लगाया। सिखों का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर सिख समुदाय के लोगों में उत्साह उमंग का माहौल रहा। शाम को घरों में लोहड़ी जलाई गई । जिन परिवारों में बेटे की शादी व बेटे का जन्म हुआ ह...