महोबा, फरवरी 2 -- महोबा,संवाददाता। जिले भर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रही। कार्यक्रम के माध्यम से महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। रविवार को संत रविदास जयंती पर जिले भर में शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्यालय में निकाली गई शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक प्रबतल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। पनवाड़ी में शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। 669 वीं जयंती पर मुख्य अ...