सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- जिले भर में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। महानगर की जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुमे की नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने घरों पर लौट गए। वहीं, अन्य जगहों पर भी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस तैनात रही। इसी तरह जिले भर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दो सप्ताह पूर्व महानगर की जामा मस्जिद के बाहर एक युवक ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर दिखाया था। इसके बाद से पुलिस सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार की दोपहर महानगर के चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर निर्धारित समय पर जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने के बाद लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों को लौट गए, लेकिन नमाज पढ़ने वालों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा महानगर की अन्य मस्जिदों के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर सीओ प्रथम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.