कौशाम्बी, अगस्त 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिलेभर में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का संचालन एक सितम्बर से शुरू होगा। परिवहन, पुलिस व खाद्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से इसका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जायेगा। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए पेट्रोल पम्पों पर अभियान से सम्बंधित फ्लैक्स बैनर व पोस्टर भी लगवाए जाएंगे। जानकारी देते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा एक से 30 सितम्बर तक जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। इसका अक्षरश: पालन कराए जाने के लिए एक सितम्बर से जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बगैर हेलमेट के पेट्रोल पम्पों पर किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। अभियान को लेकर परिवहन, पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.