अमरोहा, अगस्त 15 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है। घर-परिवारों में चहल-पहल के बीच श्रद्धालु त्योहारी तैयारियों में जुटे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे। आधी रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का गायन होगा। रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का जयघोष गूंजेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पालना झुलाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कर प्रसाद वितरण होगा। जिलेभर में पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों से लेकर बाजारों तक में पर्व की रौनक देखी जा रही है। बाजार में लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्तियां, पोशाक, पालना, बांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.