लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- शुक्रवार को पूरे जिले में रंग-गुलाल उड़ा। लोगों ने होलिका दहन के बाद से ही रंग खेलना शुरू कर दिया। दोपहर 2 बजे से पहले तक रंग उत्सव चलता रहा। इसके बाद जुमे की नमाज हुई। होली और रमजान में जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा। होली और जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और सड़कों पर मुस्तैद दिखा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा स्वयं रोड सड़कों पर निकले और होली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी। रंगों का त्योहारों होली परम्पराग्ताढंग से एक दूसरे को रंग लगा कर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। रंगोत्सव के मौके पर सुबह से ही रंगों की बौछार शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। जो मिला उसे रंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.