वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर शनिवार को पुलिस सतर्क रही। एसीपी दशाश्वमेध ने गोदौलिया, दशाश्वमेध, दालमंडी, मदनुपरा समेत कई इलाकों पैदल गश्त किया। दालमंडी की दुकानें बंद रहीं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। गंगा घाटों पर पुलिस के जवान निगरानी कर रहे थे। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नजर रख रहे हैं। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में छतों पर सुरक्षाबल तैनात रहे। विश्वनाथ मंदिर के आसपास कांमाडों तैनात थे। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के भी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने चक्रमण किया। लोहता आदि क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती भी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...