अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- शारदीय नवरात्र पर अल्मोड़ा जिला भक्तिमय हो गया है। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का विशेष पूजन किया गया। जगह-जगह कलशयात्रा निकाली गई। माता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विभिन्न अनुष्ठान हुए। पहले नवरात्र पर मां कसारदेवी, स्याहीदेवी, उल्का देवी, नंदादेवी, शीतलादेवी, त्रिपुरा सुंदरी, कौमारी देवी आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चौघानपाटा स्थित पार्क में माता की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति खूंटकुनी भैरव मंदिर से श्री गणेश पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली। आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी और पं. चन्द्रशेखर जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए। यहां हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मोहन पाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.