बागेश्वर, जनवरी 8 -- बागेश्वर। कत्यूर घाटी समेत जिले में इस बार पाले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रात में जबरदस्त पाला गिर रहा है। पाला गिरने से पेड़-पौधे झुलस गए हैं। ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है। लोग सुबह काफी देर में बाहर निकल रहे हैं। सुबह का वातावरण ऐसा लग रहा है, जैसे चारों ओर बर्फ गिरी हो। पाला गिरने से कई लोग फिसलकर घायल हो गए हैं। पाले से बचने के लिए लोग सुबह बहुत देर तक घरों में दुबके रह रहे हैं। इस बार लंबे समय से बारिश न होने से शुष्क पाला गिर रहा है। जिससे सर्दी, खासी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लग रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.