चंदौली, जनवरी 17 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित एकीकृत जनपद न्यायालय का निर्माण की सौगात जिले के लोगों को 18 महीने में मिल जाएगा। आधारशिला रखने के बाद अप्रैल 2027 में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बन जाने से सभी न्यायिक विभाग एक ही छत के नीचे आधुनिक तकनीक के साथ न्यायिक कार्य कर सकेंगे। इससे न्यायिक अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं और वादकारियों को न्याय के लिए सुगमता हो जाएगी। वाराणसी से अलग होकर 1997 में चंदौली जिला बना। लेकिन 28 साल बाद भी जिला न्यायालय का निर्माण नहीं हो सका था। अब जिले में कलेक्ट्रेट के पास करीब 35 बीघे में लगभग 286 करोड़ की लागत से जिला कोर्ट निर्मित होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट 'स्टेट ऑफ द आर्ट' तकनीक पर आधारित एक इंटीग्रेटेड होगा। लगभग नौ मंजिला न्यायालय भवन में 37 न्यायालयी कक्ष, अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.