नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार लिया गया एक सप्ताह में चयनित डॉक्टरों की सूची जारी होगी नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अलग-अलग कार्यक्रमों के संचालन के लिए 15 डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया गया। एक सप्ताह के अंदर चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले में चल रहे हैं। इनके बेहतर संचालन के लिए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। 15 पद के लिए 51 डॉक्टरों ने आवेदन किया था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा पूरे प्रदेश से डॉक्टरों ने साक्षात्कार में भाग लिया। सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस समेत कई अन्य अधिकारियों के पैनल ने इन डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया। चयनित डॉ...