मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शासन से 13 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। शनिवार की दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रामविलास चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है। जिले में पूर्व से संचालित कई एंबुलेंस अब काफी जर्जर हो चुकी थी। इन्हीं की जगह अब सरकार द्वारा नई एंबुलेंस की खेप भेजी गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में जनपद की सभी पुरानी एंबुलेंस को चरणबद्ध ढंग से बदला जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राहुल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.