महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन निदेशक स्तर से जिले में रिक्त 72 आशा कार्यकर्त्रियों के पद पर चयन की स्वीकृति मिली है। इस संदर्भ में ब्लाकवार एवं ग्राम वार रिक्त पदों पर आशाओं के चयन के लिए डीएम ने अनुमोदन कर दिया है। जिले के विभिन्न ब्लाकों में रिक्त आशा पदों के सापेक्ष कुल 72 आशाओं का चयन किया जाना है। इनमें नौतनवा विकास खंड में 19, लक्ष्मीपुर में 04, निचलौल में 08, मिठौरा में 09, बृजमनगंज में 05, फरेंदा में 04, सदर में 03, घुघली में 04, पनियरा में 13 और परतावल में 03 आशाओं के पद शामिल है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने निर्देशित किया है कि रिक्तियों की सूची, सभी आवश्यक अर्हताओं, चयन प्रक्रिया तथा चयन के लिए निर्धारित समय सीमा सहित नियुक्ति संबंधी संपूर्ण विवरण ब्लाक एवं तहसील कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.