उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। सोमवार को जिले के 27 सौं एमटी यूरिया प्राप्त हुई। जिसे जिले के सभी साधन सहकारी समिति, पीसीएफ और एग्री जंक्शन केन्द्रों पर भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने बताया कि ब्लॉक स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों पर स्वयं की उपस्थिति में उर्वरकों का वितरण नियमानुसार कराया जा रहा है। अब तक यूरिया 50566, डीएपी 23329 और एनपीके 13247 एमटी उपलब्धता कराई जा चुकी है। जिसके सापेक्ष 37200 यूरिया, 17912 डीएपी और 9179 एमटी एनपीके का वितरण कृषकों को कराया जा चुका है। वर्तमान में जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.