अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा, संवाददाता। हार्ट अटैक से बढ़ते मौतों के सिलसिले को रोकने के लिए शासन ने जिले में स्वास्थ्य विभाग को 100 स्ट्रेप्टोकाईनेज इंजेक्शनों की खेप भेजी है। बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये है। हृदय रोगियों की जान बचाने वाला टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन विभागीय स्तर पर पहले से ही उपलब्ध है। इंजेक्शनों की उपलब्धता से हार्ट अटैक के मरीजों की जिंदगी बचाने की उम्मीद जगी है। नसों में ब्लॉकेज य अन्य तरह की हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जिले के मरीजों की लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग स्तर पर जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए टेनेक्टेप्लाज व स्ट्रेप्टोकाईनेज इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। करीब 40 से 50 हजार रुपये कीमत के इंजेक्शनों की विभागीय स्तर पर उपलब्धता से मरीजों की जान बचने की उम्मीद जगी है। जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.