गया, जनवरी 29 -- जिले को बहुत जल्द नौ पावर सब स्टेशन की सौगात मिलेगी। तेजी से पावर सब स्टेशन (पीएसएस) का निर्माण हो रहा है। जून तक पीएसएस बनने के साथ चार्ज भी हो जाएंगे। इसी माह से आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। गया जी में नौ और जहानाबाद में भी दो नए पीएसएस बने रहे हैं। केंद्र व बिहार सरकार की राशि से पीएसएस बन रहे हैं। करीब पांच से सात करोड़ रुपये के खर्च से एक पीएसएस तैयार हो रहा है। इन पीएसएस के चालू हो जाने से भविष्य में लोड बढ़ने पर गुणवत्ता वाली बिजली सप्लाई में दिक्कत नहीं होगी। फिलवक्त गया जिले में 65 पीएसएस हैं। एसबीपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि गया सर्किल यानी गया व जहानाबाद जिले में 11 पावर सब स्टेशन बन रहे हैं। गया जिले में नौ और जहानाबाद में दो पीएसएस जून तक बनकर तैयार हो जाएंगे। बताया कि गया जिले के खिजरसराय ...