बांका, फरवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिलेभर में 10 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को सीफार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में पत्रकारों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, साथ ही इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.