चतरा, नवम्बर 15 -- चतरा संवाददाता झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को चतरा जिले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा सभी ग्राम संगठनों (वीओएस) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 902 ग्राम संगठनों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएच) की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की और अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं प्रेरक अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, जेंडर संवेदनशीलता तथा संगठनात्मक प्रबंधन से जुड़े दस सूत्रीय संकल्प को सामूहिक रूप से लिया गया।साथ ही प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर तीन श्रेष्ठ सखी मंडलों एवं एक उत्कृष्ट कैडर को चयनित कर सम्मानित किया गया। यह पहल झारखंड सरकार एवं खरछढर के संयुक्त प्रयासो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.