पाकुड़, अक्टूबर 6 -- उपायुक्त मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने पीएमश्री हरिणडांगा प्लस टू विद्यालय में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय द्वारा आयोजित की गई है और जिले के 9 क्लस्टर विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन इस बार लक्ष्य और ऊंचा रखना है। पाकुड़ से झारखंड टॉपर बनाना है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आने वाले चार महीनों को पूरी तरह से अध्ययन के लिए समर्पित करें। त्योहार आएंगे, लेकिन रोज कम-से-कम तीन से चार घंटे नियमित अध्ययन आवश्यक है। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.