लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- लखीमपुर। निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 887 परिषदीय विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित किया गया है। इसको लेकर आईटीआई परिसर में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के उन 887 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित संशोधित लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों का आकलन दो चरणों में किया गया। इसमें दिसंबर 2024 व फरवरी 2025 में किए गए आकलन के आधार पर प्रथम चरण में 146 विद्यालय व द्वितीय चरण में 741 विद्यालय निपुण घोषित किए गए। कुल 887 विद्यालय निपुणता की कसौटी पर खरे उतरे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.